नई दिल्ली

G20 Summit 2023: हरियाणा के वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद, इस तारीख तक लगाई गई पाबंदी

गुरुग्राम :- जैसा कि आपको पता है कि दिल्ली में G- 20 बैठक को लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारी हो रही है. अब दिल्ली की तरह ही Haryana में G- 20 को लेकर जोरो- शौरो से तैयारिया की जा रही है. गुरुग्राम पुलिस की तरफ से भी इस मामले में कमर कस ली गई है, पुलिस की तौर से साफ तौर पर कहा गया है कि 7 September से लेकर 10 September तक गुरुग्राम से दिल्ली में किसी भी भारी वाहन को एंट्री नहीं दी जाएगी. धौला कुआं रोड पर भी यह पाबंदी लगा दी गई है.

road 1

G- 20 सम्मेलन को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने कसी कमर 

इसके साथ ही वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जेंट प्लान को भी लागू कर दिया गया है. ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और दूसरी गाड़ियों को गुरुग्राम के इफको चौक से डायवर्ट कर महरौली वाले रास्ते से भेजा जाएगा. जैसा कि आपको पता है कि गुरुग्राम में काफी मल्टीनेशनल कंपनियां है जिस वजह से वहां पर कर्मचारियों का आवागमन भी ज्यादा होता है. कर और बाइक की एंट्री पर किसी तरह की कोई भी पाबंदी नहीं लगाई गई है.

लोगों को मेट्रो से सफर करने की दी सलाह 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों को इफको चौक से डायवर्ट करते हुए एमजी रोड से आया नगर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है. इसी को देखते हुए मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की सलाह दी गई है. Gurugram Police की तरफ से 7 सितंबर रात 12:00 से लेकर 10 सितंबर रात 12:00 तक सभी भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है . इसके अलावा 8 सितंबर से 11 सितंबर तक रेल यात्रियों के लिए भी परेशानी होने वाली है. उत्तर रेलवे ने G- 20 के शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली स्टेशन से चलकर हरियाणा से गुजरने वाली 104 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे