Loan Tips: ना के बराबर ब्याज पर ऐसे पाएं पर्सनल लोन, आवेदन करने से पहले जान लें नफा- नुकसान
नई दिल्ली :- कई बार लोगों को एक साथ मोटी रकम की आवश्यकता होती है. जैसे कोई घर ले रहा हो या फिर किसी ने गाड़ी खरीदी हो ऐसे में जरूरी नहीं है कि आपके पास पर्याप्त धन मौजूद हो. इस स्थिति में हम Loan का सहारा लेते हैं. विभिन्न बैंकों की तरफ से अलग- अलग Interest Rate पर लोन उपलब्ध करवाए जाते हैं. वहीं इन Rates में कस्टमर्स के अनुसार बदलाव भी होता रहता है. पर्सनल लोन की ब्याज दर कई कारको पर आधारित होती है. यह क्रेडिट हिस्ट्री, सिबिल स्कोर जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर है. आइए आपको बताते हैं कि वे कौनसे फैक्टर्स हैं जिनसे आपके पर्सनल लोन की ब्याज दर का निर्धारण होता है.

बैंक करता है जाँच, Loan देने में कितना Risk
किसी से पर्सनल लोन के लिए सामान्य से अधिक Interest लिया जा सकता है और किसी को काफी किफायती दर पर पर्सनल लोन उपलब्ध हो जाता है. कोई भी बैंक किसी व्यक्ति को लोन देने से पहले यह जाँचता है कि वह लोन को वापस चुका पाएगा अथवा नहीं. इसके लिए सबसे पहले देखा जाता है कि आपका Source Of Income क्या है. इसी के आधार पर बैंक या वित्तीय संस्थान यह निर्धारित करता है कि आपको पर्सनल लोन देने में उसे कितना Risk है. आप कितने रुपए का लोन चाहते हैं और आपके आमदनी कितनी है इन दोनों को देखते हुए ही बैंक की तरफ से पर्सनल लोन की रेट तय की जाती है.
Interest Rate पर इन Factors का होता है असर
सभी बैंको की ब्याज दरों पर RBI की Repo Rate का प्रभाव पड़ता है. रेपो रेट के बढ़ने और घटने से अन्य बैंकों की ब्याज दर भी प्रभावित होती है. यह आपके पर्सनल लोन को भी Effect करता है. इसके अतिरिक्त यदि आपका पहले से कोई लोन चल रहा है तो उसे भी देखा जाएगा कि आप और कितना कर्ज ले सकते सकते हैं. लोन देते समय यह भी देखा जाता है कि संबंधित Bank या वित्तीय संस्थान के साथ आपके संबंध कैसे रहे हैं. इसके अलावा देश की Economy का हाल और मार्केट के बाकी Factors भी पर्सनल लोन की ब्याज दर को प्रभावित करते हैं.
लॉन लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर जरूरी
Cibil Score भी पर्सनल लोन लेने में अहम भूमिका निभाता है. सिबिल स्कोर आपने जो पहले लोन लिया और क्रेडिट कार्ड आदि के लेखे जोखे को देखकर तैयार किया जाता है. इससे बैंक Decide करता है कि आपको लोन कितना देना है. आपका सिबिल स्कोर जितना ज्यादा होता है, आपको उतनी ही सस्ती दरों पर लोन मिलने की संभावना रहती है. आपको बता दें कि 750 या उससे ज्यादा के सिबिल स्कोर को सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसे में पर्सनल लोन लेने के लिए आपको अच्छा सिबिल स्कोर बनाये रखना होगा.
