Gold Price: सोना खरीदने वालों वालों को 220 वोल्ट का करंट, 10138 रूपए महंगा हुआ एक तोला सोना
नई दिल्ली, Gold Price :- सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं और जल्द ही यह नया रिकॉर्ड बना सकता है। 2025 की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम सोने की कीमत ₹10,138 बढ़ चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल के अंत तक सोना ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
- 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी।
- अब यह बढ़कर ₹86,300 तक पहुंच चुकी है।
- यानी सिर्फ दो महीनों में ₹10,138 की तेजी आ चुकी है।
4 वजहें, जिनसे सोना तोड़ सकता है रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता– अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की संभावित वापसी और वैश्विक तनाव बढ़ने से सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है।
रुपये की कमजोरी– डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आने से भारत में सोना महंगा हो रहा है।
बढ़ती महंगाई – महंगाई के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
शेयर बाजार में अस्थिरता– बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित संपत्ति मान रहे हैं, जिससे इसकी कीमत में उछाल आ रहा है।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल 1 किलो चांदी 95,993 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने 99,151 रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर | 22 कैरेट गोल्ड (₹) | 24 कैरेट गोल्ड (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | 80,800 | 88,130 |
मुंबई | 80,650 | 87,980 |
कोलकाता | 80,650 | 87,980 |
चेन्नई | 80,650 | 87,980 |