गोल्ड रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों मे गिरावट का दौर जारी, चांदी के दीवाने हुए ग्राहक

फाइनेंस डेस्क, Gold Price Today:- जैसा कि आपको पता है कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 60 हजार से ऊपर बनी हुई थी. अब एक बार फिर से सोने की कीमतें 59,000 से भी नीचे आ गई है. यदि आप भी इन दिनों सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा है. Gold की कीमतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. इसके विपरीत Silver की कीमते अभी भी 71,000 से ऊपर बनी हुई है.

gold 1

सोने की कीमतों में आई गिरावट 

सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने के दामों में 140 रूपये की कमी दर्ज की गई. इसके बाद 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 58,870 रूपये पर आ गई. वहीं चांदी की कीमतों में 100 रूपये की तेजी देखने को मिली. जिसके बाद 1 किलोग्राम Silver की कीमत 71,510 रूपये पर पहुंच गई. यदि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात की जाए, तो यहां सोने की कीमतों में 0.08% की गिरावट दर्ज की गई है इसके बाद Gold की कीमतें 58,645 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. इससे पहले सोने की कीमतें उत्तम सर पर बनी हुई थी.

लगातार हो रहा है सोना- चांदी की कीमतों में बदलाव

वही मल्टी कमोडिटी Exchange में चांदी की कीमतों में भी 0.08% की गिरावट दर्ज की गई है. विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 0.15% यानि 2.95 डॉलर प्रति औस की बढ़त के बाद 1,933.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमतों की बात की जाए,  तो 0.35% बढ़त यानि 0.08 डॉलर प्रति ओस की वृद्धि के बाद 23.43 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड कर रही है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 53,799 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई. वही 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 58,870 रूपये के स्तर पर है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे