गोल्ड रेट

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में औंधे मुँह गिरे सोने- चांदी के दाम, जाने क्या है आज के ताजा रेट

नई दिल्ली, Gold Price Today :- यदि आप भी इन दिनों सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज Gold और Silver की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त 2023 में डिलीवरी वाले सोने में 0.01% यानि 7 रूपये की कमी दर्ज की गई है. अब 10 ग्राम सोने की कीमत 58,466 रूपये है, वही पिछले सत्र में August कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 58,473 रूपये प्रति 10 ग्राम थी.

Gold Rate in Hindi आज का गोल्ड रेट, आज का सोने का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी 

इसी प्रकार October महीने में डिलीवरी होने वाले गोल्ड के Rate में भी कमी दर्ज की गई है. इस गोल्ड की कीमतों में 76 रूपये की कमी दर्ज की गई है, इससे पहले बुधवार को अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसके विपरीत, यदि चांदी की बात की जाए तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में 98 रूपये की गिरावट आई है. चांदी 71,259 रूपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.

ग्लोबल मार्केट में भी कम हुई सोने की कीमतें 

इसी प्रकार December 2023 में डिलीवरी होने वाली चांदी की कीमतों में भी 117 रूपये की गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले बुधवार को दिसंबर महीने में कॉन्ट्रैक्ट होने वाली चांदी की कीमतें 72,747 रूपये प्रति किलोग्राम थी. ग्लोबल मार्केट में 2023 में डिलीवर होने वाले सोने की कीमतों में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई है. स्पॉट मार्केट में गोल्ड में 0.27% की तेजी देखी गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे