Gold Price Today: औंधे मुँह गिरे सोने के दाम, एक हफ्ते में हुआ 2650 रूपए सस्ता
नई दिल्ली :- सोने के दाम में इस हफ्ते थोड़ी नरमी आई है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में करीब ₹2,650 की गिरावट देखी गई है, जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹2,470 तक सस्ता हुआ है। कुछ समय पहले सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी थी।
राजधानी दिल्ली में आज का रेट:
-
24 कैरेट: ₹95,660 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹87,700 प्रति 10 ग्राम
देश के अन्य बड़े शहरों में सोने की कीमतें:
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई:
-
24 कैरेट: ₹95,510 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹87,550 प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़:
-
24 कैरेट: ₹95,660 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹87,700 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद:
-
24 कैरेट: ₹95,510 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹87,550 प्रति 10 ग्राम
भोपाल और अहमदाबाद:
-
24 कैरेट: ₹95,560 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹87,600 प्रति 10 ग्राम
2025 में सोना क्यों बना रहेगा खास?
आलमंड्ज ग्लोबल के एमडी मनोज कुमार अरोड़ा के मुताबिक, भले ही पिछले साल सोने ने 30% तक का रिटर्न दिया हो, लेकिन 2025 में भी इसका प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है। वैश्विक तनाव, टैरिफ और महंगाई की चिंता के चलते सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं।
चांदी की चाल भी धीमी
इस हफ्ते चांदी की कीमत में ₹3,900 की गिरावट देखी गई है।
-
4 मई को रेट: ₹98,000 प्रति किलो
-
इंदौर सराफा बाजार में: ₹95,200 प्रति किलो (800 रुपये की गिरावट)
नोट: सोने-चांदी की कीमतें रोज़ बदलती हैं, निवेश से पहले रेट चेक कर लें या एक्सपर्ट से सलाह लें।