HSSC CET अभ्यर्थियों के लिए आई खुशखबरी, अब रोडवेज बसों मे फ्री कर सकेंगे सफर
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि ग्रुप सी के 32000 पदों को लेकर भर्ती प्रक्रिया होने वाली है. जिसके तहत आने वाली 5 और 6 August को स्क्रीनिंग टेस्ट भी होने वाला है. Government की तरफ से फैसला लिया गया है कि यह स्क्रीनिंग टेस्ट (HSSC CET) हरियाणा के कुछ चुनिंदा जिलों में ही आयोजित करवाया जाएगा. इसमें पंचकूला, हिसार, कुरुक्षेत्र,पानीपत और करनाल शामिल है. सरकार की तरफ से अब परीक्षा (HSSC CET Exam) देने वाले उम्मीदवारों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है.

रोडवेज ने दिया CET अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा
अब रोडवेज बसों में उम्मीदवारों का किराया नहीं लगेगा. इसका लाभ तकरीबन 70000 विद्यार्थियों को मिलने वाला है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ जरूरी बैठक हुई थी. इस Meeting में विद्यार्थियों से किराया ना लेने का फैसला लिया गया है. आज का यह आर्टिकल पढ़कर सभी विद्यार्थी जो 5 और 6 अगस्त को स्क्रीनिंग टेस्ट देने वाले हैं काफी खुश होने वाले हैं

