चंडीगढ़

Haryana Electricity News: हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी, अब इन लोगों को भरना होगा आधा बिजली बिल

चंडीगढ़ :- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से गरीब परिवारों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है. बता दें कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों के परिवारों के बकाया बिजली के बिलों में छूट देने का ऐलान किया गया है. इसके लिए बकायदा निगम की तरफ से एक योजना शुरू की गई है.

bijali bill

अब इन परिवारों को भरना होगा आधा बिजली का बिल

इस माफी योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है. इस योजना के जरिए गरीब परिवारों को काफी लाभ होगा और उन्हें बिजली बिल भरने में भी परेशानियों का सामना नहीं करना होगा. इसका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि लाभार्थी का बिजली Connection डोमेस्टिक हो. इसके अलावा, लाभार्थी की औसत मासिक बिजली खपत 150 Unit हो और दो बिल जमा ना किए हो. केवल यही इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति होंगे अर्थात इसका लाभ ले पाएंगे.

केवल इन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ 

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें मूल राशि का शेष 50%, 1 साल की मोहलत के बाद 3 वर्षों में वसूल करने के लिए रोक दिया जाएगा. जिन उपभोक्ताओं के पहले से ही बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त बकाया के बिजली के बिल का भुगतान करना होगा. उसके बाद उनके बिजली कनेक्शन फिर से चालू कर दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ वहीं उपभोक्ता ले पाएंगे, जिनका केस कोर्ट में विचाराधीन है. इसके लिए एक लिखित शपथ पत्र कार्यालय में जमा करवाना होगा. शपथ पत्र में उपभोक्ता द्वारा लिखा जाएगा कि इस सेटेलमेंट के बाद उनका कोई भी विवाद नहीं रहेगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे