फाइनेंसनई दिल्ली

Adani News: सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, अब अडानी से नहीं वसूला जाएगा GST

नई दिल्ली, Adani News :- केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत Government अडानी ग्रुप से GST नहीं वसूलेगी. बता दें कि सरकार के इस फैसले से अडानी ग्रुप को काफी राहत मिलेगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि अडानी ग्रुप पर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के ट्रांसफर पर किसी प्रकार का कोई भी GST नहीं लगाया जाएगा. AAI ने अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग की राजस्थान बैंच से संपर्क किया था कि क्या अडानी ग्रुप के कारोबार को हस्तांतरण को आपूर्ति के रूप में माना जाता है और क्या संपत्ति के ट्रांसफर पर GST लगाया जा सकता है.

adani

Government ने दी अडानी ग्रुप को बड़ी राहत 

GST कानून के तहत कारोबार को एक चलती हुई संस्था के रूप में या इसके एक स्वतंत्र हिस्से के रूप में स्थानांतरित करना एक सेवा माना जाता है. बता दें कि October 2021 में अडानी ग्रुप की तरफ से Airport Authority Of India से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन मैनेजमेंट और विकास का काम अपने हाथों में लिया गया था. एयरपोर्ट को भारत सरकार की तरफ से 50 सालों के लिए अडानी ग्रुप को लीज पर दे दिया गया. इसी वजह से अब Government अडानी ग्रुप से इस मामले में किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी नहीं वसूलेगी.

जीएसटी के तहत वसूला जाता है 18 परसेंट तक टैक्स

राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश की बेंच ने फैसला सुनाया कि AAI और स्पेशल पर्पस व्हीकल के बीच कारोबार व्यवस्था ट्रांसफर ऑफ गोइंग कंसर्न के तहत आती है. बता दे कि अडानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में वेतन कर्मचारियों की लागत की प्रतिपूर्ति के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया गया चालान एक आपूर्ति है, जो जन शक्ति सेवा के दायरे में आते हैं. इसी वजह से जीएसटी के तहत 18 परसेंट तक Tax की वसूली की जाती है.

इस संबंध में अडानी ग्रुप को नहीं देना होगा कोई भी टैक्स 

एएमआरजी एंड एसोसिएट के सीनियर पार्टनर रजत मोहन के अनुसार अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग की तरफ से फैसला सुनाया गया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से हवाई अड्डे के संचालन के कारोबार को चलाने के लिए हस्तांतरण से प्राप्त टैक्स न्यूट्रल आपूर्ति है. इसीलिए अदानी ग्रुप को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के ट्रांसफर पर किसी प्रकार का कोई भी GST नहीं देना होगा.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे