नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो के लाखो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 400 रुपये में की स्टेशन पर ही रातभर कर सकेंगे ये काम

नई दिल्ली :- दिल्ली मेट्रो, दिल्ली की लाइफलाइन है। दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए सुबह मेट्रो का का सफर एक रूटीन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप मेट्रो स्टेशन पर ही सो भी सकते हैं? निश्चित तौर पर सो सकते हैं, लेकिन रात को मेट्रो का संचालन बंद होने के साथ ही आपको वहां से बाहर निकाल दिया जाएगा। फिर भी अगर आप मेट्रो स्टेशन पर सोना चाहते हैं तो दिल्ली मेट्रो ने आपकी यह इच्छा पूरी कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रोस्टे नाम से पॉड होटल की सुविधा शुरू की है। यहां आप सिर्फ 400 रुपये की शुरुआती दाम चुकाकर आरामदायक पॉड में रातभर विश्राम कर सकते हैं।

delhi metro

किन स्टेशनों पर है पॉड होटल

दिल्ली मेट्रो ने पॉड होटल की व्यवस्था अभी सिर्फ नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ही की है। यानी नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अलावा किसी अन्य मेट्रो स्टेशन पर रात में ठहरने की व्यवस्था फिलहाल तो नहीं है। भविष्य में हो सकता है DMRC ऐसी व्यवस्था कुछ अन्य स्टेशनों पर भी दे सकती है।

नई दिल्ली स्टेशन पर ही क्यों?

मेट्रो पॉड होटल की व्यवस्था नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर की गई है। क्योंकि यहीं से दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की भी शुरुआत होती है। लंबा हवाई सफर करके करने आने वाले यात्री नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के इस पॉड होटल में मातर 400 रुपये देकर आराम कर सकते हैं। यही नहीं नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सीधे भारतीय रेलवे नेटवर्क के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पैदल ही पहुंच सकते हैं। ऐसे में ट्रेन की लंबी और थकाऊ यात्रा से आने वाले या लंबी यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस पॉड होटल में आराम कर सकते हैं

मनोरंजन की भी व्यवस्था है यहां

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मौजूद इस पॉड होटल में आपके मनोरंजन का भी भरपूर ध्यान रखा गया है। यहां पर गेम एरिया भी मौजूद है, जिसमें कैरम जैसे इंडोर गेम्स मौजूद हैं और आरामदायक सीटिंग एरिया है। फिल्म देखने के लिए यहां पर एक थिएटर भी मौजूद है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पॉड होटल में उनके लिए अलग से फीमेल डोरमेट्री और वॉशरूम की भी व्यवस्था है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे