नई दिल्ली

अप्रैल के महीने में उगाए ये सब्जियाँ, कम समय में मिलेगी बंपर पैदावार

नई दिल्ली :- लखीमपुर जनपद में हरी सब्जी बड़े पैमाने पर हो रही हैं और इन सब्जियों की खेती कर किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता है. ऐसे में किसान अगर अप्रैल माह में खीरा की खेती करें, तो उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होगा. गर्मियों में हर किसी को खीरा खाना बेहद पसंद होता है और बाजारों में अधिक डिमांड होती है.

Vegetable

लखीमपुर जनपद में किसान गेहूं की कटाई करने के बाद अप्रैल माह में बैंगन की खेती करते हैं. बैंगन की खेती करने के लिए किसानों को अधिक आय की आवश्यकता नहीं होती है. कम लागत में लाखों रुपए बैंगन की खेती करने से किसान कमा लेते हैं. अप्रैल का माह बैंगन की खेती करने के लिए अच्छा माना जाता है.

करेला जितना ही हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही किसानों के लिए फायदेमंद है. किसान, करेला की खेती कर लाखों रुपए कमा सकते हैं. अगर आप भी करेला की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए गर्म और नम जलवायु के लिए उपयुक्त है. करेले को अच्छी तरह से उगने के लिए 6-8 घंटे धूप और 15-20 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है.

अप्रैल माह में लौकी की खेती कर आप लाखों रुपए कमा सकते हैं. बाजारों में लौकी की डिमांड अधिक रहती है और हर कोई गर्मियों में लौकी खाना अधिक पसंद करता है. लौकी का प्रयोग लोग रायता, हलवा जैसी रेसिपी बनाकर तैयार किया जाता है, लेकिन कई बार इसका रेट बाजारों में अधिक हो जाता है जिसकी वजह से इसे नहीं खरीद पाते हैं. किसानों के लिए लौकी की खेती करना अच्छा विकल्प है.

अप्रैल में भिंडी की खेती करने का उपयुक्त समय माना जाता है. किसान अप्रैल के महीने में भिंडी की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं. लखीमपुर जनपद में किस सब्जी की खेती अधिक करते हैं. एक्सपर्ट सुहेल खान ने बताया कि किसान अप्रैल के महीने में सब्जियों की खेती का अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

लखीमपुर जनपद के तराई इलाके में किसान कद्दू की खेती करते हैं. बाजारों में कद्दू के डिमांड गर्मियों के मौसम में अधिक रहती है और अच्छा खासा भाव भी रहता है. इसीलिए, अगर आप इन गर्मियों के मौसम में कद्दू की खेती करते हैं तो अच्छा खासा मुनाफा भी कमा लेंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे