नई दिल्ली

Gufi Paintal Death: नहीं रहे ‘महाभारत’ के शकुनी मामा, चीन से जंग के समय सेना मे भी दी थी सेवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, Gufi Paintal Death :- प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में शकुनी मामा का रोल निभाने वाले भारतीय अभिनेता और निर्देशक गुफी पेंटल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यदि आप भी उनके फैन हैं तो आपको आज की यह खबर सुनकर बड़ा झटका लगने वाला है. गूफी 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए थे. हालांकि, उनको असली पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी. इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था.

Gufi Paintal

नहीं रहे महाभारत के प्रसिद्ध शकुनी मामा  

प्रसिद्ध कॉमेडियन और चरित्र अभिनेता पेंटल के बड़े भाई गुफी पेंटल हृदय और गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे थे. पिछले 1 सप्ताह से समय से वह Hospital में भर्ती थे, उनका लगातार इलाज चल रहा था. महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का आज सुबह निधन हो गया, वे 78 साल के थे. पेंटल Mumbai के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे.

शुरू से ही आर्मी में होना चाहते थे भर्ती  

शकुनि के रूप में उनकी यादगार भूमिका ने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा किया. भारतीय टेलीविजन इतिहास में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज करवाया है. गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ नजर आए थे. साल 1962 में जब भारत-चीन के बीच युद्ध हो रहा था, तब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे. युद्ध के दौरान भी College में आर्मी की भर्तियां चल रही थीं. वह हमेशा से आर्मी में जाना चाहता थे. उनकी पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे