Haryana Weather News: हरियाणा और दिल्ली-NCR में आंधी- तूफान के साथ बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली,Haryana Weather News :- पिछले काफी दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देर रात हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबान्दी भी दर्ज की गई, जिसकी वजह से लोगों को (Today Weather Update) गर्मी से काफी राहत मिली. हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में देर रात हल्की हल्की बरसात की वजह से मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अगले कुछ घंटों में Haryana, Delhi, UP और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

आज दिल्ली और हरियाणा में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. आईएमडी की तरफ से पहले ही इसका (Haryana – Delhi Weather Update) अनुमान जताया गया था. बता दे कि आज दिल्ली और हरियाणा के Temperature में भी गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि आने वाले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है.
हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में भी हो सकती है बरसात
अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के बाकी राज्यों में भी हल्की बरसात देखने को मिल सकती है. जिसकी वजह से Temperature में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा में लू का प्रकोप कुछ समय के लिए कम होगा. मौसम विभाग ने आज हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

