मौसम

Haryana Weather News: अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, इन चार जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में भारी बारिश की वजह से अधिकतर जिलों में तबाही मची हुई है. प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जिनमें लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से नदियां भी उफान पर है. उत्तर हरियाणा के जिलों का तो बारिश से बुरा हाल है. मौसम विभाग की तरफ से आज भी Haryana के कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश (Haryana Weather News) हो सकती है. इसी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

barish 1

भारी बारिश से प्रभावित है ये 11 जिले 

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर भारत के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है, साथ ही 40 से 60 किलोमीटर  (Haryana Today Rain Update) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. अभी तक हरियाणा में भारी बारिश की वजह से 11 जिले प्रभावित हुए हैं. इन जिलों में अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर आदि शामिल है. इन सभी जिलों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है. 854 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. सवा लाख सेक्टर क्षेत्र में फसलें भी डूबी हुई है.

आधे हरियाणा में आ चुकी है बाढ़  

पिछले 24 घंटों के दौरान 105 और गांवों में पानी घुस गया. आधा हरियाणा बाढ़ से प्रभावित है. प्रदेश में अभी तक 126 मकान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं और 106 मकानों को भारी नुकसान हुआ है. (Haryana Weather News) 110 मवेशियों और 20000 मुर्गियों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ की टीमों की तरफ से रेस्क्यू कार्य भी किया जा रहा है, अभी तक 3600 से ज्यादा लोगों को जलभराव क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे