Haryana Ayushman Card: 50 लाख हरियाणावासी आयुष्मान कार्ड के लिए काट रहे दफ्तरों के चक्कर, सरकारी फाइलों तक सिमटी फ्री इलाज सुविधा
नारनौल, Haryana Ayushman Card :- हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी लोगों को परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया गया है. जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में Income 180000 रूपये है, उन लोगों के Ration Card भी बनाए जा रहे हैं. राशन कार्ड के जरिए सभी उम्मीदवार सस्ती कीमतों पर राशन ले रहे हैं. इसके विपरीत, यदि आयुष्मान कार्ड की बात की जाए तो Government की तरफ से इसकी एक लिस्ट जारी करने के बाद दोबारा लिस्ट जारी नहीं की गई है, जिस वजह से प्रदेश के लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं.

Haryana Ayushman Card धारकों के लिए जरूरी खबर
बता दें कि आयुष्मान कार्ड या चिरायु कार्ड दोनों एक ही है. मौजूदा समय में सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिनके आज तक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं. परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार रूपये सत्यापित आय होने पर प्रदेश में अब राशन कार्डों की संख्या 33 लाख 33 हजार 509 के करीब पहुंच गई है. यदि सदस्यों की बात की जाए तो सदस्यों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 49 हजार 410 के आंकड़े को पार कर चुकी है, यानी हम कह सकते हैं कि इतने लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है.
अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोगों का नहीं बना है आयुष्मान कार्ड
प्रदेश में परिवार पहचान पत्र और सामाजिक- आर्थिक जनगणना के बाद अब तक केवल 84 लाख 77 हजार 894 लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं. प्रदेश के लगभग पचास लाख से ज्यादा उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें गुलाबी या पीले राशन कार्ड बनने पर अनाज तो मिल रहा है, परंतु उन्हें चिकित्सा की सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. इसी वजह से लोग आए दिन एडीसी कार्यालय के चक्कर भी लगा रहे हैं. फिर भी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे अपना कार्ड बनवाए. मुख्यालय की तरफ से नई सूची जारी नहीं की गई है, जिस वजह से लोगों को चिरायु योजना के तहत निशुल्क इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है. पूरे प्रदेश में एक करोड़ 33 लाख 49 हजार 410 लोगों के राशन कार्ड में नाम दर्ज है.

