चंडीगढ़

Haryana BPL Card: हरियाणा में BPL कार्ड वालो के लिए जरुरी खबर, खाते में नहीं आये तेल के पैसे तो तुरंत करे ये काम

चंडीगढ़ :- हरियाणा में BPL राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. BPL राशन कार्ड धारक पिछले काफी समय से सरसों के तेल के पैसों का इंतजार कर रहे थे. अब उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि सरकार की तरफ से कुछ बीपीएल कार्ड धारकों के अकाउंट में पैसे भेज दिए गए हैं और कुछ के अकाउंट में अभी भेजे जा रहे हैं. सरकार की तरफ से December 2022 तक की किस्त जारी कर दी गई थी , इस दौरान सभी बीपीएल कार्ड धारकों को 250 रूपये सरसों के तेल के प्रति महीने के हिसाब से मिले थे.

rasan card rasan depot

BPL राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर 

जल्द ही Government की तरफ से January से लेकर अप्रैल महीने तक के भी पैसे जारी किए जा सकते. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नए साल के मौके पर सरसों के तेल की किस्तों में 50 रूपये का इजाफा किया था यानी जनवरी से अप्रैल तक BPL कार्ड धारकों को हर महीने 300 रूपये मिलेंगे.सरसों के तेल पर दी जाने वाली अनुदान की राशि यदि अभी तक भी आपके Bank Account में नहीं आई है, तो आपको जल्द से जल्द CSC सेंटर या अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपने परिवार पहचान पत्र में Bank Account को Update करवाना होगा.

अभी तक नहीं आये तेल के पैसे तो जल्द अपडेट करवाएं PPP 

उसके बाद ही आपके खातों में अनुदान राशि भेजी जाएगी. अप्रैल के महीने में सरकार की तरफ से दिसंबर 2022 तक सरसों के तेल पर दी जाने वाली अनुदान राशि खातों में भेज दी गई थी. जनवरी महीने में नए BPL राशन कार्ड बनवाए हैं या पुराने राशन कार्ड धारकों को इस साल के पैसे भी जल्द मिलने वाले हैं. इसके लिए अपने परिवार पहचान पत्र में बैंक खाते को अपडेट करवाना होगा. जनवरी से सरसों के तेल के ढाई सौ रूपये के बजाय 300 रूपये बीपीएल कार्ड धारकों के खातों में भेजे जाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे