Haryana BPL राशन कार्ड वालों की बल्ले- बल्ले, अब 1 लाख 80 हजार से ज्यादा आय वालों के नहीं कटेंगे पीले कार्ड
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि इस साल की शुरुआत में ही लाखों लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए थे. उसके बाद धीरे-धीरे राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू किया गया. इनमें से कुछ लोग ऐसे थे, जिनके गलत तरीके से Ration Card काटे गए. बाद में दोबारा उन्हें शामिल भी कर दिया गया. अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साप्ताहिक कार्यक्रम में विशेष चर्चा में स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों से संवाद किया.

राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से घोषणा करते हुए कहा गया कि 1 लाख 80 हजार रूपये आय वाले परिवारों की आमदनी बढ़ने पर अब 1 वर्ष तक राशन कार्ड और चिरायु कार्ड नहीं काटा जाएगा. इसके अलावा, भविष्य में राज्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे, उनमें एक तिहाई महिलाओं को राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की इस घोषणा से हजारों लोगों को लाभ होगा, वही महिलाओं को भी राशन डिपो में अपनी भागीदारी दिखाने का मौका मिलेगा.
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम सीएम की विषेश चर्चा में स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ₹1.80 लाख आय वालों परिवारों की आमदनी बढ़ने पर अब 1 वर्ष तक राशनकार्ड और चिरायु कार्ड नहीं काटा जाएगा। इसके… pic.twitter.com/Vzbw3ombFJ
— CMO Haryana (@cmohry) June 17, 2023
इन विभागों को भी मिलेगा लाभ
CM ने कहा कि फूड सप्लाई विभाग के जरिए PDS का ठेका अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप लेता है, तो उसको प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही सीएम ने कहा कि पंचायत की जमीन या फिर तालाब के मछली पालन का ठेका अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप लेता है, तो उसे 10 परसेंट की छूट भी दी जाएगी. Bus Stand की दुकानें अगर ऑनलाइन की बजाय सीधे दी जाती है, तो सेल्फ हेल्प ग्रुप को 25% का आरक्षण दिया जाएगा.

