Haryana CET Exam Update: हरियाणा CET Group D परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस महीने में होगा एग्जाम
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा सरकार ने जब से Group- C और Group -D के पदों की भर्ती के लिए CET परीक्षा को लागू किया है, तब से अभी तक ग्रुप डी पदों के लिए CET नहीं हुआ है. ग्रुप डी की भर्ती CET के रिजल्ट पर ही होंगी, इसी वजह से तकरीबन 11.5 लाख से ज्यादा युवा CET का इंतजार कर रहे हैं. हर रोज परीक्षा से संबंधित कुछ ना कुछ खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती है.

लाखों युवा कर रहे हैं ग्रुप डी के लिए CET परीक्षा का इंतजार
कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने CET आयोजित करवाने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA के साथ बातचीत की थी. उसके बाद NTA और फिर HSSC के साथ भी मीटिंग की गई. उमाशंकर की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि एनडीए और एचएसएससी आपस में बातचीत करके ही एग्जाम की कोई Date निश्चित करेगी. वहीं NTA और एचएसएससी के प्रतिनिधियों की अब तो बात भी हो चुकी है.
अभी तक नहीं हुई है परीक्षा को लेकर कोई भी डेट फाइनल
NTA की तरफ से सुझाव देते हुए बताया गया कि आगामी October की शुरुआत में परीक्षा का आयोजन करवाया जाना सही रहेगा, जबकि आयोग आगामी September महीने के Last में CET का आयोजन करवाना चाहता है. अभी परीक्षा को लेकर कोई भी तारीख फाइनल नहीं की गई है, परंतु खबरें सामने आ रही है कि जल्द ही परीक्षा को लेकर Date Final की जा सकती है.
इस महीने हो सकता है ग्रुप डी के लिये CET
ऐसे में September Month के लास्ट या फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में ग्रुप डी के लिए CET का आयोजन हो सकता है. अभी तक ग्रुप डी के लिए कोई भी CET नहीं हुआ है, यह ग्रुप डी के लिए पहला CET होगा. वही ग्रुप सी के लिए CET की परीक्षा का आयोजन बहुत समय पहले ही करवाया जा चुका है.

