चंडीगढ़नौकरी

Haryana CET ग्रुप सी के 32000 पदों पर आवेदन के लिए फिर खुला Portal, अब इस तारीख तक कर सकते है अप्लाई

चंडीगढ़ :- जैसा कि आप सभी जानते हैं सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास करने वाले युवाओं के लिए तृतीय श्रेणी (Group C) के 32 हजार पदों पर आवेदन के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 5 मई तक का समय दिया गया था. बाद में इस समय सीमा को बढ़ाकर 12 मई तक किया गया. सभी क्वालीफाई उम्मीदवारों को Mains परीक्षा के लिए अप्लाई करना था. लेकिन अभी भी कुछ युवा ऐसे बच गए हैं जिन्होंने आवेदन नहीं भेजा है.

hssc

16 से 18 मई तक खुला रहेगा पोर्टल

इसी के चलते सीईटी पास जो युवा अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं या फिर आवेदन में कोई तथ्य ठीक करना चाहते हैं  उन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक और अवसर दिया है. सभी उम्मीदवारों के लिए यह पोर्टल  मंगलवार क़ो फिर से खुलेगा. आपको बता दें कि  16 मई से 18 मई की रात 12 बजे तक न सिर्फ नया आवेदन किया जा सकेगा, बल्कि त्रुटियां भी ठीक की जा सकेंगी. पोर्टल के खुलने से युवाओं को भी थोड़ी राहत मिली है. जिन युवाओं के फॉर्म में कुछ गलतियां हैं वे अब उसे सुधार सकते हैं, और जिन युवाओं ने आवेदन नहीं किया है वह भी आवेदन कर सकते हैं.

जानकारी दुरुस्त करने का दिया जा रहा है एक और अवसर 

HSSC के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम समय सीमा 12 मई तक बढ़ाई गई थी, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार हैं जो दर्ज की गई जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं.  ऐसे युवा नए सिरे से Apply कर सकते हैं. हालांकि उन्हें प्रामाणिक जानकारी के लिए दस्तावेज भी Upload करने होंगे. जो युवा अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी पोर्टल पर आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होगा लिखित परीक्षा का शेड्यूल

राज्य में 3.57 लाख युवाओं ने सीईटी पास किया है जिनमें से 2.68 लाख ने सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले पांच अतिरिक्त अंकों के लाभ के लिए दावा किया है. आयोग की तरह से साफ कर दिया गया है कि जो भी उम्मीदवार इन अंकों को गलत तरीके से प्राप्त करेगा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. जैसे ही यह आवेदन प्रक्रिया पूरी होती है, इसके बाद परीक्षा का Schedule जारी किया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे