Haryana News

Haryana CET Result List: हरियाणा CET परीक्षा मे झज्जर के लाल ने किया टॉप, टॉप 10 मे सात बेटियाँ शामिल

चंडीगढ़ :- हरियाणा में तृतीय श्रेणी के 32000 पदों की भर्ती के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा का हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कल विस्तृत रिजल्ट (Haryana CET Result List) जारी कर दिया गया. Haryana CET( सामान्य पात्रता परीक्षा) में हरियाणा के झज्जर जिले के साहिल ने Top किया. साहिल ने इस परीक्षा में कुल 88.36 अंक हासिल किए. इसमें आर्थिक -सामाजिक आधार के 5 अंक भी शामिल है, लिखित परीक्षा में उन्हें 83.36 नंबर मिले.

hssc

रैंक अनुसार जारी किया गया परीक्षा परिणाम  

वही भानु शर्मा, साक्षी व सुषमा को भी इतने ही नंबर मिले, परंतु उम्र के आधार पर वह दूसरे तीसरे, व चौथे स्थान पर रहे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कल CET का विस्तृत परीक्षा परिणाम रैंक के अनुसार घोषित कर दिया गया. इस परीक्षा में कुल 3 लाख 59 हजार 146 अभ्यर्थी पास हुए हैं. 10 अभ्यार्थियों की मेरिट लिस्ट को देखा जाए, तो उसमें 7 स्थान महिलाओं ने हासिल किए हैं.

टॉप 10 में महिलाओं को मिले 7 स्थान 

10 अभ्यर्थियों की मेरिट में पुरुषों को केवल तीन ही स्थान मिले हैं. वही इस परीक्षा परिणाम में सबसे खास बात यह रही कि 43 अभ्यर्थियों की सूची में सभी ने सामाजिक आर्थिक आधार के 5 अंक लिए है. मेरिट लिस्ट में प्रगति 86.44 अंक के साथ पांचवें नंबर पर, दीपांशु 86.40 अंक के साथ छठे नंबर पर, निधि 86.40 अंक के साथ सातवें नंबर पर, पूजा 85.92 अंकों के साथ आठवें स्थान पर, विनय कुमार 85.41 अंकों के साथ नौवे और ज्योति 85.36 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रही.

जल्द जारी किया जाएगा परीक्षाओं का शेड्यूल 

बता दे कि सीईटी परीक्षा का विस्तृत परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा की अगली तैयारियों में जुट गया है. 15 July के बाद विभिन्न ग्रुपों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया भी शुरू होगी. जिसका Schedule हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जल्द ही जारी किया जा सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे