Haryana News

Haryana Clerks Strike News: हरियाणा में हड़ताल पर बैठे क्लर्क को दुष्यंत चौटाला का सीधा संदेश, काम पर लौटे नहीं तो HKRN से करेंगे नई भर्ती

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में क्लर्कों की तरफ से सैलरी में वृद्धि के लिए हड़ताल की जा रही. पिछले काफी लंबे समय से सैलरी में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. जब इस बारे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी कलर्को की टीम की बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि यदि Clerk इसी प्रकार अपनी मांगों पर अड़े रहते हैं तो उन्हें काम के लिए कोई ना कोई अल्टरनेट तो निकालना ही होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह Finance Department के अंतर्गत आने वाला मुद्दा है.

dushant cm

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने दी क्लर्को को चेतावनी  

वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से कहा गया कि यदि क्लर्क अपनी मांग पर इसी तरह अड़े रहते हैं, तो फिर काम करवाने के लिए  कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी भर्ती करवाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में काम में डिले नहीं होगा. रेवेन्यू Department में तो काम अच्छे से चल रहा है, परंतु Education डिपार्टमेंट में कलर्क का काफी अहम रोल होता है. वहां अवश्य ही कम डिले हो रहा है. उन्होंने कहा कि फाइनेंस मिनिस्टर से भी मुलाकात हुई है. अब देखना होगा कि दोनों में सहमति बन पाती है या नहीं. तब तक कार्य करने के लिए कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती करवाई जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे