Haryana News

Haryana News: हुड्डा राज में हुई इस बड़ी भर्ती में मड़राए संकट के बादल, हाईकोर्ट ने दिया कार्रवाई का आदेश

चंडीगढ़ :- हुड्डा सरकार में हुई एक और भर्ती पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है. आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से हरियाणा सरकार मे हुई 102 पटवारी की भर्ती में अनियमिताओं की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं. बता दे कि हरियाणा में यह  भर्ती हुड्डा के शासनकाल में हुई थी. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जितने भी पटवारियों का चयन किया गया है उनके आवेदन पत्रों के साथ ही संकलन किए गए दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी. इसके बाद यह पता किया जा सकेगा कि अवैध तरीके से कोई व्यक्ति पद पर तो कार्यरत नहीं है.

bhupender singh hooda

हरियाणा में 102 पटवारियो की नौकरी पर मंडराया खतरा 

हाई कोर्ट की तरफ से 4 सप्ताह मे जांच पूरी करने और अगले 8 सप्ताह में कार्रवाई करने के भी सरकार को निर्देश जारी किए गए हैं. याचिका दाखिल करने वाले हरिओम शर्मा की तरफ से हाई कोर्ट को जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवारों को भी सेलेक्ट किया गया है, जिन्होंने बिना किसी हस्ताक्षर के आवेदन पत्र जमा करवाएं हुए हैं. साथ ही कुछ उम्मीदवार ऐसे भी है जिन्होंने खेल कोटा से आवेदन किया था, परंतु उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए डॉक्यूमेंट की किसी प्रकार की कोई भी जांच नहीं की गई है.

कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

हाई कोर्ट की तरफ से इस मुद्दे पर सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद याचिका का निपटारा किया गया. कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए की सभी चयनित पटवारी के आवेदन पत्रों की सही तरीके से जांच की जाए जिससे यह पता लगाया जा सके की विज्ञापन के नियम और शर्तों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग व अन्य प्रकार के लाभ का दावा करने के लिए भी डॉक्यूमेंट की जांच के निर्देश दिए गए.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

One Comment

  1. App n eish new m court kya name or court m sunvai kya Hui nahi bahta please y batna ki karpa kar kisi n writ lagi thi usua bhi name bahta thank you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे