हरियाणा के CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, अब इन 55 बीमारियों के मरीजों को एक महीने मिलेगी 2,750 रूपये पेंशन
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार नागरिकों की सुख सुविधाओं और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है. यदि मनुष्य का स्वास्थ्य बेहतर होगा, तो वह जीवन के सभी सुखों को अनुभव कर पाएगा. सबसे पहले मनुष्य के लिए जरूरी चीज उसका अच्छा स्वास्थ्य ही होता है. हरियाणा के CM मनोहर लाल ने नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर जिले के मुकुंद लाल जिला नागरिक अस्पताल सहित 17 जिलों में 40 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया. इसके लिए कुल 232 करोड रुपए की लागत आई है.

55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को सरकार देगी आर्थिक सहायता
वही इस अवसर पर CM मनोहर लाल में 55 दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मरीजों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. मरीजों की सहायता के लिए सरकार प्रतिमाह 2,750 रुपए Pension के रूप में देगी. सरकार ने इसके लिए Budget में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इससे पहले केवल थैलेसीमिया, हिमोफीलिया के 3000 मरीज, कैंसर Stage 3 और 4 के एक हजार मरीजों को ही Pension दी जाती थी. परंतु अब सरकार ने इसमें 55 दुर्लभ बीमारियों को ओर शामिल किया है इसके लगभग 1000 के करीब मरीज है. यह 55 दुर्लभ बीमारियां स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर डलवा दी गई है. इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम अरोड़ा और शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर उपस्थित रहे.
एक साथ 47 स्वास्थ्य संस्थानों का किया उद्घाटन
CM मनोहर लाल ने गुरुवार को यमुनानगर के मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल का उद्घाटन किया. इसमें कुल 100 करोड रुपए की लागत आई है. इसके साथ ही CM ने कैथल, रोहतक, फरीदाबाद, करनाल, फतेहाबाद, Bhiwani, पंचकूला, सिरसा, Hisar, यमुनानगर, नारनौल, Jind, कुरुक्षेत्र, पलवल में 46 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन किया. इसमें 2 उपमंडल सिविल Hospital, 15 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, 15 उप स्वास्थ्य केंद्र, 8 प्राथमिक केंद्र, एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र, एक जिला सिविल Hospital, 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है.
हॉस्पिटल के साथ- साथ बढ़ाई जाएगी डॉक्टर्स की संख्या
Hospital की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रदेश सरकार डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाने में लगी हुई है. WHO द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 28,000 डॉक्टर होनी चाहिए. जबकि प्रदेश में सरकारी और Private सभी को मिलाकर कुल 13,000 डॉक्टर ही है. वर्ष 2014 में प्रदेश में 750 MBBS की सीटें थी जो बाद में नए मेडिकल कॉलेज खुलने के कारण बढ़ाकर 1900 कर दी गई थी. वर्तमान में करीब 7 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है इनके बनते ही MBBS की संख्या बढ़कर 3000 तक पहुंच जाएगी. इसके अलावा पंचकूला में एक मेडिकल कॉलेज और एक आयुर्वेदिक कॉलेज भी बनाया जा रहा है.

