Haryana News

Haryana Corona Case News: हरियाणा मे कोरोना ने पकडी रफ्तार, 24 घंटे में डबल हुए केस

चंडीगढ़ :– भारत के साथ-साथ हरियाणा मे एक बार फिर से Corona के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. हरियाणा में कल कुल 642 Active Case पाए गए, जिस वजह से स्वास्थ्य विभाग काफी Action में दिखाई दे रहा है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में Corona के मामले काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. रोजाना 400 से 600 नए मामले सामने आ रहे हैं. 642 नए मामले सामने आने की वजह से अब हरियाणा में टोटल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2404 हो गई है. Haryana राज्य में अब तक 10719 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं.

corona 1

हरियाणा में सामने आए 624 नए कोरोना केस 

हरियाणा में कोरोना की रिकवरी रेट 98.76% है. हरियाणा के कुछ जिलों में तो स्थिति काफी बदतर बनी हुई है. गुरुग्राम में कल 293 Active Case पाए गए. जिस वजह से वहां पर सख्ती और भी बढ़ा दी गई है. फरीदाबाद में 117 एक्टिव केस पाए गए. हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. जिस वजह से यहां पर प्रशासन भी काफी Alert Mode में दिखाई दे रहा है. कई स्थानों पर Mask लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

9000 से ज्यादा लोगों के लिए गए सैंपल 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से भी जरूरी बैठके ली जा रही है, ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाई जा सके. स्वास्थ्य विभाग कोरोना के मरीजों को ठीक तो कर सकता है,  परंतु कोरोना को बढ़ने से नहीं रोक सकता. इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग नियमों का पालन करें. हरियाणा सरकार की तरफ से सैंपल बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. कल हरियाणा में 9000 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 600 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

अभिभावकों को सता रही है बच्चों की चिंता 

Corona के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को फिर से Alert Mode पर ला दिया है. अभी विद्यार्थियों के School खुले हैं और अभी Corona के Active केस बढ़ गए हैं, जिस वजह से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है. वह अपने बच्चों को School भेजने से डर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे