Haryana News

Haryana Corona Today: हरियाणा मे कोरोना ने पकड़ी फुल स्पीड, पिछले 24 घंटे मे 1102 पॉजिटिव के साथ 2 की मौत

चंडीगढ़, Haryana Corona Today :- हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग भी काफी अलर्ट मोड पर है. हरियाणा में आज कुल 1102 नए कोरोना Active Case सामने आए. इस वजह से स्वास्थ्य विभाग के साथ- साथ प्रशासन भी काफी अलर्ट मोड पर है. कोरोना के नियमों को लेकर अब फिर से सख्ती बढ़ाई जा रही है. अप्रैल के महीने से ही विद्यार्थियों के School दोबारा शुरू हुए हैं, अभी कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं. जिस वजह से अभिभावकों को चिंता सता रही है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें या नहीं.

corona 1

आज पाए गए Corona के 1102 नए एक्टिव Case  

अभिभावकों की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही है कि जब तक कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, तब तक बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस लगाई जाए. दूसरी तरफ इस मामले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने कोरोना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है. बच्चों को भी मास्क लगाकर आने के लिए कहा गया है, सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया है. हरियाणा में आज 1102 एक्टिव Case सामने आए,  जिस वजह से कोरोना के Total मरीजों की संख्या बढ़कर 4868 पहुंच गई.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

दिन प्रतिदिन स्थिति हो रही है बदत्तर 

हरियाणा में अब तक 10000 से ज्यादा लोग कोरोना से जान गवा चुके हैं. हरियाणा में आज 9000 से ज्यादा लोगों का सैंपल भी लिया गया. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भी ज्यादा सैंपल लिए जाने का फैसला लिया गया. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस बारे में मीटिंग लेकर हालातो का जायजा लेते रहते हैं, कहीं स्थिति हाथ से ना निकल जाए. इसीलिए जरूरी है कि सभी लोग कोरोना कि नियमों का अच्छी तरह पालन करें. गुरुग्राम में आज 517 एक्टिव केस पाए गए,  जिस वजह से प्रशासन काफी अलर्ट मोड पर है. यहां पर कोरोना के नियमों की सख्ती कर दी गई है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार इन जिलों में एक्टिव केसों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे