Haryana News Today: हरियाणा के शिक्षा मंत्री नहीं पढ़ पाए 6 अंको की संख्या, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
चंडीगढ़ :- इन दिनों हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी इस वीडियो को देखकर काफी हैरान रहने वाले हैं. हरियाणा के शिक्षा मंत्री एक 6 अंको का आंकड़ा भी सही तरीके से नहीं पढ़ पाए. यह आंकड़ा 1 लाख 76 हजार 676 बताया जा रहा है. इस छोटे से आंकड़े को पढ़ने में भी शिक्षा मंत्री अटक गए, इन दिनों उनका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूजर्स दे रहे हैं वीडियो पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया
बता दे कि यह वीडियो उनके हरियाणा विधानसभा में कार्रवाई के समय का है, जिस पर लोगों की तरफ से भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है. कुछ यूजर्स तो कह रहे है कि साधारण नौकरी पाने के लिए गणित से जुड़ी योग्यता देखी जाती है, परंतु शायद मंत्री बनने के लिए ऐसा कुछ नहीं होता हो. इससे पहले CM मनोहर लाल खट्टर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शायरी के मुकाबले का वीडियो काफी चर्चाओं में रहा था. जहां दोनों ने एक दूसरे को शायरी के जरिए जवाब दिया था.
इससे पहले CM का वीडियो भी हुआ था वायरल
इसकी शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से हुई थी, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की हालत इस समय ऐसी हो गई है कि अंदर गए तो पूरी खत्म बाहर आए तो चप्पल गायब. इसके जवाब मे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब दिल में इतना दर्द है तो हंसते क्यों हो, अरे हर रोज मेरा दिन रात नाम जपते के हो. कभी पुराने अखबार उठकर पढ़ना पता चलेगा, सारे मुजरिम मेरे नाम से डरते क्यों है.

