Haryana Employees News: हरियाणा के कर्मचारियों को तगड़ा झटका, इस बड़ी सुविधा को देने से मंत्रालय ने किया इन्कार
चंडीगढ़, Haryana Employees News :- हरियाणा सरकार की तरफ से नई पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया गया है. बता दे कि Government की तरफ से कर्मचारियों को डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी का लाभ देने से स्पष्ट इनकार कर दिया गया है. हरियाणा के 97 सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के 1600 कर्मचारियों को वित्त विभाग की तरफ से बड़ा झटका दिया है.उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पिछले साल December Month में वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था. बाद में इस पर टिप्पणी के साथ इसे वापिस भेज दिया गया था.

निजी कॉलेजों के कर्मचारियों को वित्त विभाग का बड़ा झटका
NPS के अंतर्गत आने वाले सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा. मौजूदा समय में वित्त विभाग सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास है. ग्रेजुएटी की मांग 97 सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के लगभग 1600 शिक्षण और गैर- शिक्षक कर्मचारियों से संबंधित है, जिन्होंने 1 जनवरी 2006 के बाद Duty ज्वाइन की थी.जब राज्य में NPS लागू किया गया था. ये कर्मचारी भी पुरानी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों की तरह ही लाभ पाने की उम्मीद में थे, परंतु वित्त विभाग ने इन्हें बड़ा झटका दिया है.
टीचर एसोसिएशन ने फैसले को बताया अन्याय पूर्ण
हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन की तरफ से इस फैसले को बिल्कुल गलत बताया गया है और कहा गया है कि यह अन्याय पूर्ण फैसला है. HCTA अध्यक्ष दयानंद मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2004 में केंद्र और साल 2006 में Haryana Government की तरफ से NPS में रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी का कोई भी लाभ नहीं दिया गया है, परंतु केंद्र की तरफ से अगस्त 2016 में सभी कर्मचारियों को लाभ बहाल कर दिया गया था. राज्य सरकार की तरफ से साल 2017 में इस आदेश का पालन तो किया गया, लेकिन सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के कर्मचारियों को इस फैसले में शामिल नहीं किया गया.

