Haryana Free Tablet Yojana: हरियाणा में विद्यार्थीओ को बड़ी सौगात, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिल रहे फ्री टेबलेट
महेंद्रगढ़ :- Haryana Free Tablet Yojana, हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के समय बच्चों के लिए Online शिक्षा प्रारंभ की थी. उस समय बच्चों को घर बैठे ही शिक्षा प्रदान की जा रही थी. नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी विद्यार्थियों को ई-अधिगम के तहत Tablet वितरित किए जाएंगे. डिजिटल युग में बच्चों की शिक्षा से लेकर बैंकिंग तक के कार्यों में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है. PM मोदी के डिजिटलाइजेशन के सपने के अंतर्गत शिक्षा भी Online माध्यम से दी जाने लगी है. शिक्षा निदेशालय ने 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित करने के निर्देश दिए हैं.

विद्यार्थियों को किए जाएंगे Tab वितरित
शिक्षा विभाग की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है जिसमें शिक्षा निदेशालय ने 10वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित करने के आदेश दिए हैं. वहीं पिछले शैक्षणिक सत्र में भी सरकार ने 5,28,000 से अधिक Tab बाटे गए थे. निदेशालय ने बच्चों को Tab वापस स्कूलों में लौटाने के लिए कहा, और टैब न लौटने वाले बच्चो का रोल नंबर रोकने के आदेश दिया है. शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत बच्चों को MDM के साथ ही नए Tab बाटे जाने है. यह टेबलेट विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध Stock में से दिए जाएंगे. ये Tablet बच्चों को पहले आओ पहले पाओ प्रणाली के तहत दिए जाएंगे.
दसवीं में फेल होने वाले विद्यार्थी उसी टेबलेट का करेंगे प्रयोग
जानकारी के लिए बता दें कि यदि कोई विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है और वह 10वीं में फेल हो जाता है और उसी विद्यालय की दसवीं कक्षा में पढ़ता है तो विद्यार्थी पहले दिए गए Tab का ही यूज़ करेंगे. इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के Tablet गुम हो गए हैं उन्हें FIR की कॉपी पुराने स्कूल में जमा करवानी होगी. 11वीं कक्षा के बच्चे 12वीं कक्षा में भी उन्ही पहले वाले टेबलेट्स को यूज करेंगे. 12वीं कक्षा में फेल होने वाला विद्यार्थी उसी विद्यालय कि 12वीं कक्षा में पढ़ता है, तो उसे उपलब्ध स्टॉक में से Tablet दिया जाएगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
Tab में MDM की जांच करे अध्यापक
जिला ई-अधिगम नोडल अधिकारी डॉ. एमआर यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टेबलेट से पहले विद्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि सारे Tab में MDM है या नहीं. यदि किसी Tab में MDM ना हो तो ऐसी स्थिति में अवसर ग्रीवेंस पोर्टल पर ग्रीवेंस डाले. यदि किसी विद्यार्थी के पास पहले से ही टेबलेट है, उसने विद्यालय में टेबलेट को जमा नहीं करवाया है, नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थी का टेबलेट MDM के लिए चेक करें.

