Haryana News

Haryana News: हाई पॉवर परचेज कमेटी मे हरियाणा को मिली करोडों की सौगात, अब ये जिले होंगे चकाचक

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तरफ से आम लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है. इन योजनाओं से आम नागरिकों को काफी लाभ भी मिलता है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से समय-समय पर विभिन्न बैठकों का आयोजन करके भी यह भी चैक किया जाता है कि योजनाओं के तहत Work हो रहा है या नहीं. इसी दिशा में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने हाई पावर परचेज कमेटी की Meeting की. इस बैठक में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई और बड़े Project को मंजूरी दे दी गई.

cm

सीएम की हरियाणा वासियों को बड़ी सौगात 

इन सभी परियोजनाओं से हरियाणा वासियों को बड़ी सौगात मिली है. इसका फायदा भी आम नागरिकों तक पहुंचेगा. बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से विभिन्न Project पर मंजूरी दे दी गई. इन प्रोजेक्ट से रोहतक, गुरुग्राम और हिसार जिले के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है. इन प्रोजेक्ट में आदमपुर में दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाने के साथ ही सीवरेज नेटवर्क System भी शामिल है. इस Project पर कुल 34.5 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी.

इन बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी 

वही हरियाणा के गुरुग्राम जिला में गांव बास पदमका से सिवारी तक इंदौर नदी के पुनरुद्धार को मंजूरी दे दी गई है. इस पर 20 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत खर्च की जाएगी. वही लाखन माजरा लिंक ड्रेन पर वीआर पुलों के पुनर्निर्माण को मंजूर कर दिया गया है. पुलों के पुनर्निर्माण पर 10 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे. वही मोरनी क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर भी 20 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे. इन सभी Project को मंजूरी मिलने से हरियाणा वासियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे