Haryana News

अनुसूचित जाति के लोगों को हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा Gift, अब प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

जींद :- संत शिरोमणि गुरु रविदास की 646वीं जयंती के उपलक्ष्य में जींद जिले के नरवाना में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए. इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि  हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को Promotion में आरक्षण प्रदान करेगी. इसके लिए सभी काडरों में चिह्नित कर आने वाले 3 महीने में कोटा Fix किया जाएगा.

cm 4

अंबेडकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की 1 यूनिट पहले जाएगी हरियाणा में 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुसूचित जाति के लोगों को Industry लगाने के लिए बड़ी मदद की घोषणा करते हुए कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीद पर अब 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी. आपको बता दें कि अभी तक 10% की छूट दी जाती थी.  इसके अतिरिक्त, व्यापार करने के लिए भी जो Loan लिया जाता है, उस पर भी Interest में अन्य वर्गों के अपेक्षा 20 प्रतिशत की अधिक छूट दी जाएगी.  इसके अलावा, उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक Unit हरियाणा में खोलने के लिए भी समाज के लोग Cooperate करें.

अनुसूचित जाति के लोगों को व्यापार के लिए दी जाएगी फाइनेंसियल हेल्प

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए प्रोत्साहन देने के लिए बैंकों के अतिरिक्त , सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता (Financial Help) प्रदान करने हेतु एक वेंचर कैपिटल फंड का निर्माण किया जाएगा.  उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लगभग 32 प्रतिशत बच्चे आज शिक्षा ले रहें है. जिस समाज के इतने ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हों, वह समाज निश्चित ही सफलता की ओर बढ़ेगा.  इन बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Free Coaching मुहैया कराई जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे