Haryana News

बढ़ते प्रदूषण के चलते हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल बंद करने के आदेश जारी

चंडीगढ़ :- हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के फैसला किया है। स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्ततों को पत्र जारी कर स्कूल बंद करने के बारे में आदेश दिए गए हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान तीन (ग्रैप-3) के अनुसार गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

school student

आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

सरकार ने निर्णय लिया है कि जिलों के उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तर को देखते हुए मौजूदा स्थिति (GRAP के अनुसार) का आकलन करें। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में कक्षा 5वीं तक के लिए स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षाएं बंद रखें। इसकी जगह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है। वहीं आदेश अनुसार संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।

ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल सभी बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके। पिछले साल भी प्रदूषण के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे