Haryana News

हरियाणा सरकार बस यात्रीयो का सफर करेगी सुहावना, जल्द प्रदेश मे दो गुना होगी AC बस

चंडीगढ़ :-  हरियाणा सरकार ने गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए नायाब फैसला लिया है। प्रदेश में अब AC बसें अब दोगुनी की जाएंगी। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के लोगों को बसों में सफर करते समय गर्मी झेलनी नहीं पड़ेगी। इसके लिए सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके तहत रोडवेज में 150 AC बसों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों में तमाम तरह की सुविधाएं की जाएंगी।

haryana roadways ac bus

सामान रखने की जगह को बढ़ाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक, आगामी जून तक हरियाणा रोडवेज में AC बसों को शामिल कर लिया जाएगा। यात्रियों के लिए बसों में लगेज रखने के लिए ढाई गुणा से ज्यादा जगह को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को बसों में सामान रखने के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि सीएम सैनी ने बीते दिनों  600 नई बसों को मंजूरी दे चुके हैं, अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में AC बसों का संचालन शुरू हो  जाएगा। इसके लिए हरियाणा रोडवेज की टीम AC बस निर्माता कंपनी के साथ संपर्क करके AC बसों  को शामिल किया जाएगा, इसके अलावा सामान्य बसें भी लाई जाएंगी।

धार्मिक और पर्यटन स्थल पर भी चलेंगी बस

AC बसें ज्यादातर धार्मिक और पर्यटन स्थल पर चलाई जाएंगी। सभी 150 एसी बसें 48 सीटर होंगी, जबकि इनसे पहले खरीदी गई 150 बसों की सीटिंग क्षमता 52 है। नई बसों में सीटिंग क्षमता को इसलिए कम रखा गया है ताकि इनमें सामान या लगेज आसानी से रखा जा सके। नई खरीदी जाने वाली बसें में दो गुना दो सीट होंगी, यानी दोनों ओर दो-दो सीटों की व्यवस्था की जाएगी। AC बसों का किराया सामान्य बसों के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक होगा।

ऐप के जरिये मिलेगी जानकारी 

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि, रोडवेज में जल्द ही 600 नई बसों को शामिल किया जाएगा। लोगों का गर्मियों में सफर अधिक सुगम हो जाएगा। ‘उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू हो गया है।’ अनिल विज का कहना है कि विभाग में नई सुविधा शुरू करने का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। परिवहन विभाग जल्द ही एक ऐसा ऐप तैयार करेगा, जिस पर बसों की आवाजाही की संपूर्ण जानकारी मिलेगी। विज ने बताया कि ऐप के जरिये लोगों को बस की टाइमिंग के बारे में पता लग सकेगा। इसके अलावा हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से राज्य के रोडवेज बस अड्डों पर खान-पान की चीजों की सप्लाई भी की जाएगी।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे