चंडीगढ़

हरियाणावासियों को मनोहर लाल का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 120 रुपए में एक महीने कर सकेंगे बसों में सफर

चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से राज्य के विशेष पुलिस अधिकारियों यानि SPO बड़ी राहत प्रदान की गई है. सीएम की तरफ से सूबे के सभी 11000 से ज्यादा विशेष पुलिस अधिकारियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का बड़ा तोहफा दिया गया है. इसके लिए उनके वेतन में हर महीने सिर्फ 120 रुपये की ही कटौती की जाएगी. इस ऐलान के बाद वह राज्य भर में रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर पाएंगे.

cm

हरियाणा सरकार का SPO को बड़ा तोहफा 

इसी संबंध में हरियाणा के गृह विभाग की तरफ से यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, सीएम की तरफ से इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी गई. इसी योजना को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में एक मीटिंग भी बुलाई थी. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले यह सुविधा केवल हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को ही दी जाती थी.

गरीब लोगो को भी मिलेगा लाभ 

इसके साथ ही हरियाणा के करीब 73 लाख गरीब लोगों को भी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलने वाला है. मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत गरीब लोग भी हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर पाएंगे. इसके लिए महिलाओं, गरीबों, बुजुर्गों और बच्चों को स्मार्ट कार्ड बनवाने होंगे, जिसे दिखाकर वह रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से करनाल में आयोजित महासम्मेलन के दौरान इस योजना की शुरुआत की गई थी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे