Haryana News

Haryana Jamabandi Download: हरियाणा में यहाँ से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है जमीन की जमाबंदी, नहीं काटने होंगे पटवारियों के चक्कर

चंडीगढ़, Haryana Jamabandi Download :- जैसा की आप सभी लोगों को पता है कि हरियाणा राज्य में लोगों को अपनी जमीन से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए जैसे जमाबंदी, नकल, अपना खाता, खसरा, खतौनी आदि के लिए बार-बार अपने पटवारी के पास जाना पड़ता है. कई बार इस दौरान व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इस पूरी Process में समय भी काफी लग जाता है. आमजन की इस समस्या को देखते हुए Government की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है.

Haryana Jamabandi Download
Haryana Jamabandi Download

अब नहीं काटने होगे पटवारियों के चक्कर 

अब सरकार लोगों को Online माध्यम से पूरे विवरण जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है. इसके बाद प्रदेश के सभी लोग घर बैठे ही नकल, Haryana Jamabandi की आधिकारिक वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/defaultpages/default पर हासिल कर सकते हैं.  आज हम आपको Haryana Jamabandi Nakal 2023 के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पोर्टल के माध्यम से अब हरियाणा के सभी नागरिक आधिकारिक Website पर जाकर अपनी भूमि से संबंधित जमाबंदी नकल, खसरा, खतौनी और अपने खाते की जानकारी देख पाएंगे.

इस प्रकार डाउनलोड करें हरियाणा की ऑनलाइन जमाबंदी

  • इसके लिए सबसे पहले प्रदेशवासियों को जमाबंदी हरियाणा नकल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा.
  • जैसे ही आप वेबसाइट Open करेंगे, आपको Haryana Jamabandi Nakal का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
  • Click करने के साथ ही आपके सामने एक New Page ओपन हो जाएगा
  • अब आप ऑनर के माध्यम से जमाबंदी की नकल देखना चाहते हैं, ऐसे लिंक पर आपको Click करना है.
  • अब आपको देखना है कि आपको जिस जमीन की जानकारी चाहिए, उसका खसरा या सर्वे नंबर उसी के अनुसार है या नहीं.
  • इसके बाद आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ली जाएगी, जैसे- जिला, तहसील, ग्राम जमाबंदी वर्ष आदि को आपको सिलेक्ट करना है.
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा. जिसमें आपको मालिक के नाम को सेलेक्ट करना है.
  • उसके बाद आपसे जमीन से संबंधित कुछ जानकारी पूछी जाएंगी.
  • अब आपके सामने जमीन की सारी जानकारी आ जाएगी और आपको Download के लिंक पर क्लिक करके इसको डाउनलोड कर लेना है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे