चंडीगढ़

Haryana Kaushal Rozgar Nigam: सीएम मनोहर लाल ने HKRN उम्मीदवारों को भेजे जॉब ऑफर लेटर, आप भी ऐसे करे चेक

चंडीगढ़ :- प्रदेश सरकार ने हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की स्थापना की थी. सरकार की इस योजना के अंतर्गत आज सैकड़ो युवा रोजगार कर रहे हैं. CM मनोहर लाल नें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट करते हुए 746 उम्मीदवारों को Job ऑफर लेटर भेजे है. यह जॉब ऑफर लेटर युवाओं को SMS के माध्यम से भेजे गए है.

cm HKRN Joining Letter

युवाओं में फैला रहे भ्रम 

CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई HKRN की बैठक में निगम की कार्य प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सभी चयनित उम्मीदवारों को 15 दिनों के अंदर सेवा में आने का विकल्प देना होगा. CM ने कहा कि कुछ लोग युवाओं में भ्रम फैला रहे हैं कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को विभिन्न प्रकार के लालच देकर लोगों का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि युवा किसी की बातों में ना आए सरकार पारदर्शिता के साथ युवाओं को अनुबंध के आधार पर नौकरी दे रही है.

लेवल 1 से लेकर लेवल 3 तक की सभी नौकरियां शामिल

CM मनोहर लाल ने बताया कि जिन 746 पदों पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. उसमें Level 1 से लेकर Level 3 तक के सभी पदों के लिए पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें कलस्टर कोऑर्डिनेटर के 42, ड्राइवर के, स्वीपर के 30, आयुष रोग सहायक के 20, डाटा कंट्री ऑपरेटर के 46, सहायक लाइनमैन 227, लीगल अस्सिटेंट के 11, Clerk के 7, लिपिक के 15 पद शामिल है.

पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ दी जा रही नौकरी  

HKRN के मुख्य कार्यकारी अधिकारी K. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत अनुबंध के आधार पर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों को रखा जा रहा है. हरियाणा सरकार नें बेरोजगार युवाओ को ठेकेदारों के शोषण से बचने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया था. सरकार का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर ईमानदारी और प्रदर्शिता के साथ नौकरी प्रदान करना था.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे