Haryana News: हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 313 नई चमचमाती बसें, ग्रामीण रूटों पर बढ़ेंगे फेरे
चंडीगढ़ :- यदि आप भी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जल्द ही Haryana Roadways के बेड़े में 313 नई बसें शामिल होने वाली है. खबरें सामने आ रही है कि 30 सितंबर तक यह नई Buses हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल हो सकती है. ऐसा होने से प्रदेश के 22 जिलों में लोगों को अब ज्यादा Routes पर बसों की सुविधा मिलने वाली है. जैसा कि आपको पता है कि विभाग की तरफ से 1000 बसें खरीदने का फैसला लिया गया था.

जल्द हरियाणा रोडवेज के बड़े में शामिल होगी 313 नई बसें
पिछले काफी समय से परिवहन बेड़े में नई बसों को शामिल करने की मांग की जा रही थी, इसके बाद प्रदेश सरकार की तरफ से 1000 नई बसे खरीदने का फैसला लिया गया था. फैसले के तुरंत बाद ही एक कंपनी के साथ करार किया गया, अभी तक 687 नई बसें खरीदी जा चुकी है और बची हुई बसों का भी इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है. 30 September तक 313 नई बसें Roadways Department के बेड़े में शामिल हो जाएगी. इससे संबंधित फर्म के लिए समय अवधि भी निश्चित की गई है, बता दे कि प्रदेश के कई रूटों पर बसों की कमी है जिस वजह से यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यात्रियों को मिलेगी पहले से बेहतर सुविधा
वहीं कुछ बसों के कंडम होने की वजह से भी कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ी हुई थी. अब जैसे ही परिवहन विभाग को नई बसें मिल जाएगी, तो यात्रियों व कर्मचारी दोनों को ही बेहतर सुविधा मिलेगी. Haryana के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आमजन को उनके आसपास के क्षेत्र तक आने-जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, इसके लिए लगातार कार्य भी किया जा रहे हैं.

