Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों को 6000 पेंशन और 500 में मिलेगा सिलिंडर
चंडीगढ़ :- हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से जनसंवाद के जवाब में अब हर विधानसभा और जिला मुख्यालय पर जन मिलन कार्यक्रम का ऐलान किया गया है. इस बारे में पूर्व CM की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम 11 September को मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र Karnal में होने वाला है. पूर्व सीएम ने कहा कि वह 76 साल के हो गए हैं दिल में एक टीस है. उन्होंने कहा कि वह जनता से इजाजत लेने आये है और एक बात पूछना चाहते हैं कि वह इस Government से कड़ी टक्कर लेना चाहते हैं.

हरियाणा के पूर्व सीएम ने किये कई बड़े ऐलान
इस दौरान पूर्व CM की तरफ से कई मुद्दों पर बातचीत भी की गई. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में यदि हमारी सरकार बनती है, तो हम बुजुर्गों की Pension 6000 रूपये प्रति महीना कर देंगे, साथ ही गैस सिलेंडर को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया और कहा गया कि हम 500 रूपये में सभी को Gas Cylinder उपलब्ध करवाएंगे. बता दें कि मौजूदा समय में गैस सिलेंडर के लिए सभी को हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करना होता है.
प्रदेश सरकार पर भी लगाए कई तरह के आरोप
पहले तो सभी के Account में सब्सिडी भी आती थी, परंतु अब धीरे-धीरे करके वह भी बंद हो गई है. इसके अलावा भी गरीब लोगों के लिए कई प्रकार के ऐलान किए गए. साथ ही उन्होंने प्रदेश Government पर भी कई प्रकार के आरोप लगाए और कहा कि 9.5 साल का समय बीत चुका है और अभी तक भी प्रदेश सरकार कई कार्यों को पूरा नहीं कर पाई है.

