Haryana News

Haryana News: हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों के लिए आई खुशखबरी, सरकार देगी 4 लाख रूपये प्रति व्यक्ति

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा प्रदेश के आधे इलाके में बाढ़ आ चुकी है. बाढ़ की वजह से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. यातायात व्यवस्था भी इन इलाकों में पूरी तरह से ठप हो गई है. अब धीरे- धीरे फिर से यातायात व्यवस्था को भी शुरू किया जा रहा है. बाढ़ की वजह से लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ. Haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से अब प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया गया है.

cm

हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा  

CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जिस व्यक्ति ने बाढ़ में जान गवाई है, उसके परिजनों को 4 लाख रूपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे. इसी प्रकार 60 परसेंट से ज्यादा दिव्यांगता की स्थिति में प्रति व्यक्ति ढाई लाख रुपए की राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी. वही 40 परसेंट से 60 परसेंट की दिव्यांगता होने पर 74000 की मुआवजा राशि Government की तरफ से देने की घोषणा की गई है.

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से Tweet कर इस बारे में जानकारी दी गई और कहा गया कि हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को Government की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा. इससे पहले हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों के लिए भी मुआवजा राशि का ऐलान किया गया था. बाढ़ की वजह से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है. हरियाणा सरकार हमेशा से ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे