चंडीगढ़

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, दीपावली पर मिठाई के लिए सरकार देगी इतने रूपए

चंडीगढ़, Haryana News :- दीपावली के अवसर पर सभी कर्मचारियों को कंपनी या सरकार के द्वारा Gift दिए जाते हैं. हरियाणा सरकार ने भी कर्मचारियों को दीपावली के तोहफ़े देने शुरू कर दिए है. CM मनोहर लाल ने सुबे के कर्मचारियो के लिए दीपावली पर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए 501 रुपए की राशि देने का ऐलान किया है. जब से CM ने इस राशि की घोषणा की है तब से कर्मचारियों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है.

haryana cm

सरकार देगी कर्मचारियों का मुंह मीठा 

CM मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सूबे के कर्मचारियों को 501 रूपये की राशि देने की घोषणा की है. यह राशि कर्मचारियों को दीपावली पर मिठाई खरीदने के लिए दी जाएगी. ताकि कर्मचारी मिठाई खरीदकर अपना और अपने परिवार का मुंह मीठा कर सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी सफाईकर्मियों, चौकीदारों और ट्यूबवेल ऑपरेटर्स को यह राशि दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने डेली वेज और Contract एडहॉक पर काम करने वाले कर्मचारियों को राहत देते हुए 52 साल तक सरकारी Regular भर्ती के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी.

हरियाणा सिविल सेवा के पुराने नियमों में किया बदलाव

इसके अलावा उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा के पुराने नियमों में द्वितीय संशोधन नियम 2023 के तहत एक बड़ा बदलाव किया है. द्वितीय संशोधन नियम 2023 के तहत किसी भी Board, विभाग, निगम और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्य कर रहे कर्मचारी को एक विशेष प्रकार छूट दी जाएगी. इस संशोधन के तहत जारी नए नियम के हिसाब से कर्मचारियों को पिछली Job में पूर्ण किए गए वर्षों की संख्या के बराबर Age में छूट दी जाएगी. दीपावली पर्व होने और आगामी वर्ष 2024 में चुनाव होने के कारण सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे