Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, अब केवल 20 रुपये भरना होगा बिल
चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अटेली में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान सीएम की तरफ से आम लोगों को एक बड़ी राहत दी गई. मुख्यमंत्री CM ने पानी के बिलों को लेकर कई प्रकार की महत्वपूर्ण घोषणाएं की. अब नागरिकों को पानी के बिलों में राहत मिलने वाली है. इसी संबंध में सीएम की तरफ से अन्य कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए गए.

CM ने अटेली की जनता को दिया बड़ा तोहफा
अब पानी के पुराने बिलों के लिए सामान्य नागरिको 40 रूपये हर महीना तथा अनुसूचित जाति के उपभोक्ताओ 20 रूपये पहर महीने के हिसाब से भुगतान करना होगा. यदि जो भी उपभोक्ता इन बिलों की पेमेंट करेगा, उसका जुर्माना और ब्याज दोनों माफ कर दिया जाएगा. साथ ही सीएम की अटेली की जनता को विशेष तोहफा भी दिया गया. सीएम की तरफ से घोषणा की गई, अटेली में कम्युनिटी सेंटर के लिए 3 करोड़ रुपये व लाइब्रेरी भवन, शिव धाम योजना के तहत श्मशान घाट, नए बस स्टैंड से बीईओ ऑफिस तक पानी निकासी हेतु नाला, पार्क व ओपन जिम निर्माण को लेकर भी मंजूरी दी गई.

