हिसार न्यूज़

Haryana News: महिला के नौकरी मांगने पर हरियाणा के CM मनोहर लाल का अजीब जवाब, बोले- अगले चंद्रयान में आपको चाँद पर भेजेंगे

हिसार, Haryana News :- हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक Video सोशल मीडिया पर बहुत Viral हो रहा है. इस Video को देखकर लोग मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं. इस वीडियो में एक महिला ने CM से नौकरी देने के लिए गांव में कारखाना  खोलने का प्रस्ताव रखा. परंतु मुख्यमंत्री ने उसका मजाक उड़ाया और ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सभी लोग चौंक गए. इसके बाद कहने – सुनने को कुछ नहीं बचा.

dushant cm

नौकरी मांगने पर CM का जवाब

हिसार में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने CM मनोहर लाल खट्टर से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री साहब मेरी मांग है कि यहां एक Factory लगाने का कष्ट किया जाए, ताकि महिलाएं उसमें काम कर सके. इससे हम महिलाओं को रोजगार मिलेगा. इस पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि अगली बार चंद्रयान – 4  जाएगा, तुमको उसमें भेजेंगे. CM की इस बात पर वहां उपस्थित लोगों की हंसी छूट गई. इसके बाद सीएम ने महिला को नीचे बैठा दिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

कांग्रेसी नेता सुरजेवाला ने की CM की निंदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस जवाब की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है. एक महिला के नौकरी मांगने पर उसका मजाक उड़ाना और उसे उटपटांग जवाब देना प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. यह सरासर महिला विरोधी सोच का बेशर्मी के साथ प्रदर्शन करना है. हरियाणा की जनता जल्दी ही सीएम खट्टर और भाजपा का अहंकार चकनाचूर करके उन्हें दिन में तारे दिखाने वाली है.

AAP ने ट्वीट किया वीडियो

यह वीडियो गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आम आदमी पार्टी ने Share किया था. इसके Caption में लिखा गया कि अगली बार चंद्रयान जाएगा तो उसमें तुमको भेज देंगे, अधिकार है ऐसे मुख्यमंत्री पर जिन्हें जनता ने सेवा करने के लिए चुना था, आज वही जनता का मजाक उड़ा रहे हैं. महिला का अपराध केवल इतना था कि उसने रोजगार के लिए Factory खोलने की मांग की. यदि यह मांग प्रधानमंत्री मोदी के अरबपति मित्रों ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए की होती, तो खट्टर साहब उन्हें गले लगा कर पूरी सरकार को उसकी सेवा में लगा देते.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे