चंडीगढ़

Haryana News: हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की घोषणा, अब हरियाणा की सभी हवाई पट्टियों पर होगा ये काम

चंडीगढ़ :- वर्ष 2024 में हरियाणा में लोकसभा चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे. जिसे लेकर चुनावी सियासत का दौर शुरू हो चुका है. CM, डिप्टी सीएम और अलग- अलग पार्टियां अपने- अपने प्रचार प्रसार में लगी हुई है. वहीं डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने अधिकारियों को राज्य की सभी हवाई पट्टियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य के लिए होमगार्ड या अन्य पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी तो उनकी भी मदद ली जाए.

dushant chautala 1

हवाई पट्टी की सुरक्षा बेहद जरूरी  

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमे उन्होंने कहा कि जितना हो सके हवाई पट्टियों की सुरक्षा की तरफ ध्यान दिया जाए. यदि इसके लिए होमगार्ड और पुलिसकर्मियों की मदद लेनी पड़ी तो सरकार पीछे नहीं हटेगी और नए होमगार्ड व स्थानीय पुलिसकर्मियों को नियुक्त करेगी. इसके अलावा उप- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी एयर स्ट्रिप्स पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS), फायर सिस्टम और हैंगर सहित विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी. सरकार चाहती है कि प्रदेश की सभी हवाई पट्टियां सुरक्षित और मजबूत रहे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो.

प्रशिक्षणार्थियों ने डिप्टी CM के सामने रखी समस्याएं

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द एयर स्ट्रिप्स और फायर टेंडर जारी करने के आदेश दिए ताकि Air स्ट्रिप्स पर सभी प्लेन की लैंडिंग आसानी से हो सके. डिप्टी CM ने बताया कि जब उन्होंने नारनौल, बाछौद और भिवानी एयर स्ट्रिप्स का दौरा किया था तो प्रशिक्षण ले रहे पायलट युवाओं ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थी. जिसके चलते उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे पायलट युवाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को हवाई पट्टी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए.

नए प्रस्ताव तैयार करने के दिए आदेश

डिप्टी CM ने बताया कि जब वह Bhiwani, नारनौल और बाछौद एयर स्ट्रिप्स का दौरा करने पहुंचे थे तो उन्होंने वहां पर Pilot का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से बातचीत की, बातचीत के दौरान युवाओं ने बहुत सारी समस्याएं डिप्टी सीएम के सामने रखी थी, जिनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जाए जिसमें अधिक से अधिक हरियाणा के युवाओ को पायलट प्रशिक्षण दिया जा सके.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे