चंडीगढ़

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, 23 और 24 मई को रहेगी सरकारी छुट्टी

चंडीगढ़ :- यदि आप भी सरकारी कार्यालयों में काम करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है.हरियाणा सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार हरियाणा में 23 May को श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहादत दिवस पर 1 दिन का Holiday घोषित किया गया है. Haryana Government के इस फैसले का हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया है.

haryana cm

23 व 24 May को सरकारी अवकाश घोषित 

HSGMC कार्यकारी सदस्य रविंद्र कोर अर्जाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले हरियाणा सरकार के कैलेंडर के अनुसार इस दिन को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन आज हरियाणा सरकार की तरफ से अवकाश घोषित करने का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही हरियाणा सरकार की तरफ से 24 May को महर्षि कश्यप जयंती के संदर्भ में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

ऑफिशल लेटर भी कर दिया गया है जारी 

हरियाणा सरकार के इस निर्देश के बाद प्रदेश में 23 व 24 मई को सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, ऑफिस आदि बंद रहेंगे. इस संबंध में सरकार की तरफ से ऑफिशल नोटिस भी जारी कर दिया गया है. इस ऑफिशल नोटिस में 23 व 24 मई की छुट्टियों का ऐलान किया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

2 कमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे