Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे ये लोग
चंडीगढ़ :– यदि आप भी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा रोडवेज की बसों में 1 अप्रैल से 60 साल की उम्र के बुजुर्गों का आधा किराया माफ करने का फैसला लिया गया था. तभी से बुजुर्गों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 60 साल से 65 साल के बुजुर्गों के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है.

हरियाणा के लाखों बुजुर्ग ले रहे हैं योजना का लाभ
बुजुर्ग तभी इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे, जब उनके पास पहचान पत्र होगा. वहीं रोडवेज की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया था कि जो भी बुजुर्ग इस सुविधा का पहले से ही लाभ ले रहे हैं, अर्थात जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा हो चुकी है. उन्हें Pass बनवाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है. जैसे उन्हें पहले योजना का लाभ मिल रहा था, उसी प्रकार वह इसका लाभ लेते रहेंगे. महिलाओं को भी Roadways पास बनवाने की आवश्यकता नहीं है.
1 अप्रैल से लागू किए गए थे नए नियम
इसके लिए आधार कार्ड या समाज कल्याण विभाग की तरफ से जारी किया गया पहचान पत्र ही मान्य है. पहले सरकार की तरफ से 65 साल की उम्र के पुरुषों व 60 साल की महिलाओं को आधे किराए में छूट दी जा रही थी. इसके बाद नियमों में बदलाव करते हुए 1 April से उम्र सीमा को 65 साल से घटाकर 60 साल कर दिया गया.
केवल हरियाणा के नागरिकों को ही मिलेगा लाभ
Haryana Roadways के इस फैसले से हजारों बुजुर्गों को राहत मिली.परिवहन विभाग के प्रधान की तरफ से डिपो महाप्रबंधको को पत्र भी जारी किए गए थे. जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि रोडवेज बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ केवल Haryana के नागरिकों को मिलेगा. हरियाणा के बाहर के नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

