Haryana News

Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बड़ी घोषणा, 7 सितंबर तक किसानों के खाते में भेजें जाएंगे इतने रूपए

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में बाढ़ की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. Haryana Government की तरफ से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसलों के नुकसान की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया. वही Haryana के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी तक भी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सभी किसानों ने अपनी फसलों का ब्यौरा जमा नहीं करवाया है. बता दें कि 18 August तक पोर्टल खुला रहने वाला है. यदि आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द कर दीजिए.

dushant chautala 1

7 सितंबर को किसानों के खाते में पहुंचेगी मुआवजा राशि

बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के मुआवजे को लेकर डिप्टी सीएम ने बताया कि 7 September को किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.अभी तक किए आकलन के अनुसार हरियाणा में चार लाख 8000 एकड़ फसल को नुकसान हुआ है. सभी उपायुक्तो को फसलों के नुकसान का जल्द आकलन करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. वहीं डिप्टी CM की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन भी इलाकों में पटवारी की कमी है. उनकी मदद के लिए क्षतिपूर्ति और गिरदावर सहायक नियुक्त किए जाएंगे.

बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार दे रही है मुआवजा राशि 

बाढ़ की वजह से हरियाणा में काफी नुकसान हुआ है, जहां अधिकतर किसानों की फसलें, तो पूरी तरह से ही बर्बाद हो गई है. बाढ़ में 47 लोगों की मौत हुई, जिनमें 40 मृतकों के परिवारों को एक करोड़ 60 लाख रूपये की मुआवजा राशि दे दी गई है. वही बाढ़ में 475 मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. उनमें से 108 मकान का मुआवजा Government की तरफ से उपलब्ध करवा दिया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे