Haryana News

Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष के साथ होली खेलते दिखे हरियाणा के नए CM, प्रदेश वासियो को दी होली की शुभकामनाये

चंडीगढ़, Haryana News :- कल हरियाणा प्रदेश में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया. बता दे की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल मे रंगों के इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हुए दिखाई दिए. वही कुछ दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सैनी की बात की जाए, तो उन्होंने भी चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली. इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार मेल- मिलाप और भाईचारे का त्यौहार है, ऐसे में इसे खूब जोर-जोर से मनाना चाहिए. होली के पावन पर्व पर हमें सभी मनमुटावों को भूलकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए.

cm holi

हिमाचल के CM ने भी किया होली पर डांस 

वही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शिमला में समर्थको के साथ होली खेली और वह इस दौरान डांस करते हुए भी दिखाई दिए. अमृतसर स्थित दुर्गियाना तीर्थ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए पहुंचे हुए थे, ऐसे में हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ कल होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. होली से जुड़ी हुई कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे