Haryana News: हरियाणा को राजस्व का भारी नुकसान, अब टोल बैरियर पर लगेंगी वेइंग मशीनें
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी और JJP की गठबंधन की सरकार है. वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. अब दोनों राज्यों की सरकारी एक- दूसरे के आमने-सामने आ गई है. राजस्थान और Haryana Government खनन के ओवरलोडिंग वाहनों की वजह से आमने-सामने आ गए है. पड़ोसी राज्य से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए अब हरियाणा सरकार की तरफ से टोल प्लाजा पर वोइंग मशीने लगाई जा रही है.

सरकार ने उठाया ओवरलोडिंग वाहनों की दिशा में बड़ा कदम
इसके साथ ही खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए Government की तरफ से ओवरलोड वाहनों के चालान के राइट भी उन्हें उपलब्ध करवा दिए गए हैं.हरियाणा में प्रवेश करने वाले खनन वाहनों की ओवरलोडिंग समस्या पर रोक लगाने के लिए राजस्थान से भी सहयोग की मांग की गई है. बता दे कि टोल प्लाजा पर मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच करने के लिए वोइंग मशीनें लगाई जा रही है. इन मशीनों के जरिए टोल प्लाजा से गुजरते समय वाहनों के सही माप और वजन के बारे में जानकारी मिल जाएगी. जिससे ओवरलोडिंग की हाथो हाथ पहचान हो जाएगी.
राजस्व को हो रहा है नुकसान
हरियाणा के पड़ोसी राज्य विशेषकर राजस्थान से लगातार सामग्री ले जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है. इस स्थिति की वजह से हरियाणा सरकार भी काफी चिंतित दिखाई दे रही है. इन वाहनों से मानव जीवन के लिए गंभीर संकट भी पैदा होने का खतरा बना हुआ है, साथ ही राज्य के बुनियादी ढांचे पर अनावश्यक दबाव बन रहा है, इस वजह से प्रदेश सरकार को राजस्व संबंधित नुकसान भी उठाना पड़ रहा. हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया गया और राजस्थान सरकार से भी इस संबंध में संपर्क किया गया.

