Haryana News

Haryana News Live: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, अब दिवाली के लिए एडवांस मिलेंगे 12000 रूपए

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि Festive सीजन की शुरुआत हो चुकी है. जल्द ही दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है. हरियाणा सरकार की तरफ से Group – D के कर्मचारियों को दीपावली आने से पहले ही दीपावली का बड़ा तोहफा दे दिया गया है. इस खबर को सुनकर डी ग्रुप के कर्मचारी भी काफी खुश नजर आ रहे है.आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

cm 4

हरियाणा सरकार ने दिया ग्रुप डी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी के कर्मचारियों को एक बड़ी राहत प्रदान की गई है. Government ने दिवाली पर कर्मचारियों को सैलरी से 12000 रुपये एडवांस देने का ऐलान कर दिया है. इसी संबंध में हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की तरफ से Order भी जारी किया गया. ऑर्डर में कहा गया कि कर्मचारी 8 November से पहले इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

8 नवंबर से पहले उठा सकते है लाभ 

वही जानकारी देते हुए बताया गया  कि सबसे अच्छी बात तो यह है कि कर्मचारी सैलरी एडवांस को इंस्टॉलमेंट के जरिए भी चुका पाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि आप एडवांस में कुछ सैलरी निकाल लेते हैं और उसका भुगतान आप एक साथ ना करके इंस्टॉलमेंट में भी कर सकते है.इस संबंध में ऑफिशियल ऑर्डर भी जारी हो चुका है. हम उसका लिंक भी आपको उपलब्ध करवा देंगे, ऑर्डर में इस संबंध में सारी जानकारी दी गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे