चंडीगढ़

Haryana News: मनोहर सरकार की बड़ी घोषणा, अब अनुसूचित जाति श्रेणी को ग्रुप A और B पदों पर मिलेगा 20% आरक्षण

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसके अलावा प्रदेश सरकार अनुसूचित जातियों और जनजातियों को नौकरियों में आरक्षण देने को लेकर नई- नई नीतियां बना रही है. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुई कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए ग्रुप A और ग्रुप B पदों के लिए 20% आरक्षण की नीति लागू करेगी.

haryana cm 2

ग्रुप ए और बी की भर्तियों में दिया जाएगा आरक्षण 

किसी के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव ना हो इसके लिए राज्य सरकार उच्च स्तरीय सरकारी पदों पर आरक्षित श्रेणियां के लिए पदोन्नति के अवसरों को बढ़ावा दे रही है. CM मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ग्रुप A और B को किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं दिया जाता था, केवल ग्रुप C और D की भर्तियों में ही आरक्षण दिया जाता था, अब से ग्रुप A और ग्रुप B भर्तियों में भी आरक्षण दिया जाएगा.

एक सप्ताह के अंदर अंदर जारी कर दिया जाएगा नोटिफिकेशन

इसके अलावा CM कहां कि इस आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन करने के लिए राज्य सरकार रोस्टर प्रणाली अपनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अंदर इस संबंध में Notification जारी कर दिया जाएगा, जो निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इसके अलावा CM नें नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार करने पर जोर दिया.

नौकरी के विभिन्न क्षेत्रों पर डालेगा सकारात्मक प्रभाव

CM ने ग्रुप ए और बी के पदों में आरक्षण लागू करने का राज्य सरकार का निर्णय अधिक न्याय संगत और विधिक प्रशासनिक ढांचे को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण भाव को दिखाता है. वही CM ने पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार करने का निर्णय लिया जिससे सरकारी नौकरियों में आरक्षित समुदायों के लिए निरंतर समर्थन और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा. CM द्वारा उठाया गया यह कदम नौकरी के विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.

 

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे