Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, हजारों बस यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
चंडीगढ़ :- यदि आप भी Haryana के जींद और चरखी दादरी जिले में रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जल्द ही जींद और चरखी दादरी जिले के कुछ इलाकों में नई बसें चलाई जाएंगी. बता दे कि दोनों ही जिलों के विद्यार्थियों को पिछले काफी समय से College व School आने- जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

अब समय पर स्कूल व कॉलेज जाएंगे विद्यार्थी
Students की तरफ से लगातार यहां से बसें चलाए जाने की मांग की जा रही थी. अब हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि जल्द ही इन इलाकों से नई बसों को चलाया जाएगा. यह बसे स्पेशल शिक्षण संस्थानों के समय अनुसार सुबह और शाम के समय चलाई जाएगी. जिससे विद्यार्थी समय पर स्कूल कॉलेज आसानी से आ सके और पढ़ाई पर अच्छी तरीके से ध्यान केंद्रित कर सके.
इन जिलों में बनाया जाएगा नया बस स्टैंड
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जल्द ही चरखी दादरी और उचाना मे नया बस अड्डा भी बनाया जा सकता है. इसको लेकर मीटिंग में बातचीत भी की गई. जल्द ही सभी मुद्दों पर बातचीत करके ऐलान कर दिया जाएगा कि कब से बस स्टैंड का कार्य शुरू हो जाएगा. जिलों में Bus Stand बनने से यहां के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

